Breaking: भारत सरकार के फैसले के बाद..भाजपाइयों में उत्साह..PM मोदी को छत्तीसगढ़ से भी बधाई!..

फ़टाफ़ट डेस्क..भारत सरकार के लिए गए फैसले की झलक छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है.. और भाजपाइयों में एक अलग ही उत्साह का माहौल है..प्रदेश के मुंगेली ,गरियाबंद, और कांकेर जिलामुख्यालय में भाजपाई जश्न मना रहे है..तथा एक दूसरे को बधाईयां दे रहे है..

दरअसल आज मोदी कैबिनेट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने सदन में यह स्पष्ट कर दिया था..की जम्मू -कश्मीर से आर्टिकल 35 ए और 370 हटा दी गई है..और जम्मू कश्मीर का भाग रहे लद्दाख को अलग से केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा देने की योजना है..जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब लागू कर दिया गया है..और जम्मू -कश्मीर भी केंद्रशासित प्रदेश के रूप तब्दील हो गया है..जिसका राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है..