जेल भरो आन्दोलन में छाजका व पुलिस के आंकड़े अलग-अलग…

[highlight color=”pink”]अम्बिकापुर [/highlight]

छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की पार्टी अस्तित्व में आने के बाद जोगी ने राजनीतिक कसरत शुरु कर दी थी। लेकिन इस कसरत मे आज का जेल भरो आन्दोलन अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है। इस दौरान अम्बिकापुर मे आय़ोजित जेल भरो आंदोलन में छजका के युवा कार्यकर्ताओ के जोश ने राजनैतिक गलियारो मे तीसरी शक्ति के लिए एक मोटी राजनैतिक लकीर खींचने का काम किया है।  पार्टी गठन के बाद ये आंदोलन सबसे बड़ा पालिटिकल शो के रूप में देखा जा रहा है । लेकिन दूसरी ओर छजका कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के सरकारी आंकड़ो पर विरोध के स्वर बुलंद होने लगे है । दरअसल जनता कांग्रेस के लोगो ने पुलिस को गिरफ्तारी के लिए 3860 कार्यकर्ताओ के नाम दिए थे। लेकिन प्रशासन और पुलिस के आकडो के मुताबिक 275 लोगो ने सिटी मजिस्ट्रेट के सामने गिरफ्तारी के हस्ताक्षर कर मुचलके पर जमानत ली है।  बहरहाल जेल भरो आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ को अस्थाई जेल तक पहुचाने की प्रशासनिक व्यवस्था नाकाफी साबित होती दिखी और कई कार्यकर्ता खुद के वाहन से और पैदल भी अस्थाई जेल तक पहुच कर गिरफ्तारी देने पहुचे । गौरतलब है जेल भरो आंदोलन के दौरान जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार करने पुलिस को 8 पुलिस बस और ट्रक का उपयोग करना पडा था।

[highlight color=”black”]पुलिस के आंकड़े गलत[/highlight] [highlight color=”pink”]: दानिश[/highlight]

हम लोगों के द्वारा कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम मे उपस्थित 3860 लोगों की सूची नाम पिता का नाम उम्र स्थान एवं हस्ताक्षर के साथ वहां उपस्थित अधिकारीयों को उपलब्ध करायी गयी थी परंतु पुलिस अधिकारीयों ने कहा की यहाँ केवल 2268 लोग ही हैं। हम इनकी ही गिरफ्तारी को वैधानिक मानेंगे। जबकि जिला प्रशासन के द्वारा गिरफ्तार किये लोगों को अस्थायी जेल तक ले जाने की पूर्ण व्यवस्था नहीं थी। उसके बाद भी लोग कार्यक्रम स्थल से अस्थायी जेल पैदल जाकर अपनी गिरफ्तारियां दीं हैं। हमारे जेल से रिहा होने के बाद प्रशासन किस दबाव मे कम संख्या बता रहा है ये समझ से परे है। क्योंकि मीडिया बंधू भी वहां उपस्थित थे व शहर की जनता ने भी सब देखा है इसलिए हमे किसी भी सफाई की आवश्यकता नहीं है। जनता का समर्थन छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के साथ है और रहेगा।

[highlight color=”black”]पुलिस के मुताबिक [/highlight]

पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारियो से बात करने पर पता चला कि गिरफ्तारी के दौरान जनता कांग्रेस की ओर से 3860 कार्यकर्ताओ की गिरफ्तारी की सूची दी गई थी। लेकिन अस्थाई जेल मे सिटी मजिस्ट्रेट के सामने मात्र 275 लोगो ने हस्ताक्षर कर मुचलके पर जमानत ली । जिससे पुलिस और प्रशासन की ओर 275 लोगो की गिरफ्तारी के अधिकारिक आकडे पेश किए गए है।

[highlight color=”pink”]इसे भी पढ़े – असफल बंद के बाद सफल जेल भरो आन्दोलन…[/highlight]

https://fatafatnews.com/cjk-successful-movement-of-the-gel-bleed-over-3-thousand-people-said-the-arrest/