10 हजार कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी..नहीं सहेंगे जनता का शोषण : जोगी

[highlight color=”black”]रायपुर[/highlight] [highlight color=”red”]”हितेश शर्मा”[/highlight]

[highlight color=”orange”]महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में सड़कों पर उतरे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता[/highlight]

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने आज पार्टी बनने के बाद अब तक सबसे बड़ा पॉलटिकल शो किया। प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नेताओं के साथ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। महंगाई.. भ्रष्टाचार… और आउटसोर्सिंग जैसे मुद्दों को लेकर हुए इस जेल भरो आंदोलन में राजधानी में अजीत जोगी ने करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी। खुद अजीत जोगी ने दावा किया कि उन्होंने 10 हजार 367 लोगों की गिरफ्तारी की लिस्ट प्रशासन को सौंपी है। हालांकि इस लिस्ट को प्रशासन ने मानने से इंकार कर दिया.. जिसके बाद आक्रोशित अजीत जोगी अपने समर्थकों के साथ सड़क पर लेट गये। इधर अपने संबोधन में अजीत जोगी ने आज केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर जमकर निशाना साधा । दोनों सरकार ने अजीत जोगी ने गरीब विरोध सरकार करार दिया।

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के संस्थापक अजीत जोगी ने महंगाई और भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में असफल रहने के लिए सीएम रमन सिंह पर यह कहते हुए निशाना साधा कि भाजपा सरकार महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वादे के आधार पर ही सत्ता में आई थी।

लेकिन उनकी सरकार ने धोखा कर आम जनता को लूट रही है। जोगी ने बुधवार को जेल भरो आंदोलन के दौरान कहा, प्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए उन्होंने संकल्प किया है कि वे छत्तीसगढ़ से बीजेपी को उखाड़ फेंकेगे।

उन्होंने कहा कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं, दाल और सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम जनता का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है, महंगाई नियंत्रित करना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, जोगी कांग्रेस इसके खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम रमन सिंह के शासन में छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है, लेकिन जोगी कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ की जनता का शोषण नहीं करने देगी।

वही CJC ने गिरफ्तारी की अपनी सूची जारी की है जो वास्तविकता से थोड़ा ज्यादा प्रतीत होती है और प्रशासनिक आंकड़े भी वास्तविकता से कही कम बताये जा रहे है लेकिन फिर भी जोगी पार्टी का जेल भरो आन्दोलन सरकार की नींद हराम करने के लिए काफी था…

[highlight color=”orange”]CJC द्वारा प्रशासन को सौंपी गयी वास्तविक गिरफ़्तारी सूची[/highlight]

रायपुर- 10367
बिलासपुर- 6969
सरगुज़ा- 3868
कोरबा- 3873
दुर्ग-  3855
बेमेतरा- 3214
कटघोरा- 2566
बस्तर- 2512
जांजगीर- 2452
राजनांदगाँव- 1680
बलोदा बाज़ार- 1480
रायगढ़- 1366
मुंगेली- 1289
कवर्धा- 1178
गौरेला- 1125
गरियाबंद- 750
बालोद- 550
जशपुर- 397
सूरजपुर- 350
बैकुंठपुर- 250