रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के 19 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी इस आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) बदल गए हैं।
इस नए आदेश के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़, भिलाई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोरबा, बलरामपुर-रामानुजगंज, जांजगीर-चांपा, कोरिया और मुंगेली समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के जिला पंचायत सीईओ प्रभावित हुए हैं।

