बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..शिक्षा मंत्री के संलग्नीकरण समाप्त करने के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल शिक्षा विभाग के संलग्न अधिकारियों ,कर्मचारियों और शिक्षकों को एकतरफा कार्य मुक्त कर दिया है..इसके साथ ही आदेश में स्पष्ट शब्दों में उल्लेख भी किया गया है..की जुलाई 2026 का वेतन भुगतान vsk app के उपस्थिति के माध्यम से किया जाएगा!..हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है..
बता दे की जिले में संलग्नीकरण के आधार पर सहायक संचालक शिक्षा से लेकर सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी और हॉस्टल अधीक्षक के पदों पर शिक्षक पदस्थ रहे है..ऐसे में अब संशय की स्थिति बनी हुई है..की अधिकारी किसे चार्ज दे और मूल शाला में कब ज्वाइनिंग दे!.
हाल के दिनों में स्कूल शिक्षा विभाग ने बगैर प्रतिनियुक्ति के संलग्नीकरण के आधार पर अन्य विभागों में पदस्थ शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ,शिक्षकों की सूची मंगवाई थी..वही स्कूल शिक्षा विभाग को जिले से 324 अधिकारियों,कर्मचारियों और शिक्षकों की सूची भेजी गई थी..जिसके बाद अब सभी संलग्न अधिकारियों ,कर्मचारियों और शिक्षकों को एकतरफा कार्य मुक्त कर दिया गया है!.
एकतरफा कार्यमुक्त आदेश जारी होने के बाद जिले के अलग – अलग विकास खंडों में शिक्षा व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा यह देखने वाली होगी!.
