बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..3 वर्षीय बालक की मौत के मामले में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने कार्यवाही की है..और सरनाडीह स्थित झोलाछाप डॉक्टर बालेश्वर सिंह के घर में दबिश दी है..इसके। साथ ही झोलाछाप डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है!.
दरअसल कल झोलाछाप डॉक्टर बालेश्वर सिंह के द्वारा इंजेक्शन लगाये जाने के बाद 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला सामने आया था..मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मासूम की शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया था..वही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के घर पर संचालित अवैध क्लिनिक में दबिश दी थी..और झोलाछाप डॉक्टर पैरालाइसिस से ग्रसित होने का नाटक टीम के समक्ष कर रहा था..और तकरीबन घटों भर तक ड्रामे करता रहा..जिसके बाद पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है!.
सूत्रों की माने तो पुलिस कागजी कार्यवाही पूरा करने के बाद झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायलय में आज पेश कर सकती है!.
इसे भी पढ़ें –
