
बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके है..निकायों को नये अध्यक्ष भी मिल चुके है..पार्षदों के बीच में विभागों का बंटवारा भी लगभग हो चुका है..लेकिन उत्तर सरगुजा की बसाहट बलरामपुर नगर पालिका परिषद का मोह पुराने अध्यक्ष से छूट ही नही रहा..आलम तो यह है कि..यात्री प्रतीक्षालय में भी निवर्तमान अध्यक्ष का फोटो वर्तमान में प्रदेश सरकार के मंत्री के साथ आज भी काबिज है..और आपत्ति किसी को भी नही है!..
इसे ज़रा समझने की कोशिश करते है..तत्कालीन भूपेश सरकार में नगर पालिका की कमान कांग्रेस के पाले में थी..अध्यक्ष थे गोविंद राम..इस बीच गुटबाजी की पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस ने अविश्वासमत प्रस्ताव का खेल खेला..खेला हुआ भी..अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस को ही मिली..पर अध्यक्ष का नाम बदला.. सुन्दरमणी मिंज अध्यक्ष बनी.. क्रॉस वोटिंग भी हुई..जिसके बाद एक समय ऐसा भी आया की नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया..
फरवरी साल 2025 में चुनाव हुए..नगर सरकार में भाजपा कब्जा हुआ..अध्यक्ष निर्वाचित हुए लोधी राम एक्का..और उपाध्यक्ष चुन लिए गए पार्षद दिलीप सोनी..शपथ ग्रहण के साथ ही विभागों का बंटवारा हुआ..लेकिन आज भी शहर के हृदय स्थल चांदो चौक जिसका नाम अब शायद अटल चौक हो चुका है.. वहां बने यात्री प्रतीक्षालय में लगे पोस्टर पर कांग्रेस की पूर्व पार्षद सुन्दरमणी मिंज अध्यक्ष नजर आ रही है..,तो वही दूसरी तरफ वर्तमान में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम की फोटो है!..
इधर इस चूक को लेकर कई बार नवनिर्वाचित पार्षदों से इस संबंध में चर्चा की गई ..लेकिन किसी भी सत्ता पक्ष यानी भाजपा के पार्षदों ने मुंह खोलने जहमत नही की..वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी का कहना है ..की उनके पास वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष की फोटो मौजूद नही है..जैसे ही फोटो मिलेगी वे इस दिशा की ओर पहल करेंगे!.
बहरहाल डबल इंजन की सरकार का राग अलापने वाली भाजपा..कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के गृह जिले में विकास की गति को किस ओर ले जाएगी..यह तो समय ही बताएगा..लेकिन निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष को वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष बनाए रखने की क्या मजबूरिया है..इसे भाजपा से बेहतर कोई समझ ही नहीं पाएगा!..