अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन…!

अम्बिकापुर

अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठीघर में कार्यक्रम का आयोजन कर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने प्राण अर्पण करने वाले महापुरूषों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया तथा अगस्त क्रांति दिवस पर प्रकाश डाला गया।  इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस से अम्बिकापुर ब्लॉक प्रभारी व पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह के द्वारा अगस्त क्रांति दिवस के विषय में जानकारी दी तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को आगामी दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्ययोजना तथा बूथ स्तर पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. प्रेम साय सिंह ने कहा कि आज भी महात्मा गांधी के विचारधारा की प्रासंगिकता है। देश को गुलामी से मुक्ति के लिये एक कड़ी चुनौती देशवासियों के सामने थी। कई प्रयास किये गये, कई वार्ताएं हुई और जब अंग्रेज नहीं माने, तब एक कड़ा निर्णय लिया गया। करो और मरो के साथ महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ों के नारे ने देश भर में आजादी के लिये ऐसी लहर पैदा की, कि अंग्रजों ने अग्रीम पंक्ति के समस्त नेताओं को जेल में डाल दिया तब निम्न पंक्ति के कार्यकर्ताओं ने हार न मानते हुए संघर्ष को आगे बढ़ाया और देश की आजादी के लिये लगातार संघर्ष किया, तब कहीं जाकर देश को आजादी मिली। यहीं कारण है कि 9 अगस्त 1942 के दिन से शुरू क्रांति के इस बिगुल दिवस को हम सब अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाते हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का बड़ा महत्व है। तत्कालिन कांग्रेस अध्यक्ष मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की अगुवाई में अंग्रेंजों के विरूद्ध क्रांति की निर्णायक लड़ाई शुरू हुई थी। 9 अगस्त को अरूणा गांगुली ने अगस्त क्रांति मैदान में अंग्रेजों के विरूद्ध तिरंगा लहरा कर देशवासियों को आजादी के लिये संघर्ष करने की प्रेरणा दी थी। अरूणा गांगुली को देश हमेशा याद करता रहेगा।

इस अवसर पर शफीक खान, नुरूल अमीन सिद्दीकी, इंन्द्रजीत सिंह धंजल, मो. इस्लाम, अब्दुल अब्बास, दुर्गेश गुप्ता, प्रमोद चैधरी, हरभजन सिंह, तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, मो. कलाम सिद्दीकी, अशोक कुमार जायसवाल, संध्या रवानी, शेख नसीमा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनित जायसवाल, दिलीप धर, संजय सिंह, भारत सिंह, आशीष वर्मा, प्रभात रंजन, संदीप सिन्हा, सैयद अख्तर, जीवन यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, रौशन कन्नोजिया, सम्पूर्ण जायसवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, शिवेश सिंह, अमित मिंज, पूनम सिंह टेकाम, सुधा गुप्ता, सकीला परवीन, सावित्री देवी सारथी, नसरीन अहमद, बबन सोनी, विकल झा, राम सुुन्दर राजवाड़े, इश्तयाक, विकास सिंह, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।