होली पर हुड़दंगी पड़ेगी महंगी: गली-मोहल्ले, कोने-कोने तक पहुंचेगी ये “बाज पार्टी”… होली पर कैसी है पुलिस की तैयारी, पढ़िए- क्या बोले एसपी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में होली त्यौहार के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए सख्त पुलिस व्यवस्था का इंतजाम सरगुजा एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर किया गया है। बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वजह से देशभर में आचार संहिता लागू है और इस दौरान कई त्यौहार बीच में पड़ रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए सरगुजा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर अम्बिकापुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को सचेत किया जा रहा है।

वहीं होली त्यौहार के संवेदनशील दृष्टिकोण से शहरी, देहात, आऊटर और अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। इस दौरान शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फिक्स प्वाईंट, पेट्रोलिंग (मोटर सायकिल बाज स्कवॉड, फोरव्हीलर पेट्रोलिंग, महिला पेट्रोलिंग) पुलिस बल तैनात किया गया है। वही मोटर सायकिल बाज स्कवॉड शहर के अंदरूनी और पहुंचविहीन क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शहरवासी, जिलेवासी होली का त्यौहार अच्छे से मना सकें, इसलिए पूरी व्यवस्था लगाई गई है। शासन ने व्यापक तैयारियां की है। इसी परिपेक्ष्य में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। जितने भी अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी में लगाए गए हैं उन सभी ब्रीफिंग की गई है। इस बार कोशिश रहेगी कि महिला और बच्चे भी अच्छे से होली मनाएं, किसी भी तरह से तकलीफ न हो। ऐसे जलाशय जहां वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होती है और हुडदंग होता है। उन जगहों पर अलग से बल लगाया गया है। पूरी व्यवस्था में इस बात का ध्यान रखा गया है कि स्टॉफ जनता से अच्छा व्यवहार करें और अच्छे कार्यों में उनका सहयोग करें।

एसपी अग्रवाल ने कहा कि, महिला पेट्रोलिंग अलग से लगी है, इसके अलावा बाज पार्टी गलियों में, अंदरूनी रास्तों में, जहां वाद विवाद होने की आशंका रहती है, वहां नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेंगी।

इन्हें भी पढ़िए –

सभी महिलाओं को हर साल मिलेगा 1 लाख रुपए, घर-घर जाकर भरवाया जाएगा आवेदन फार्म, जानिए इसका लाभ कब से मिलेगा?

Board 12th Result 2024: आज आएगा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें समय और कैसे कर सकेंगे चेक

Mahtari Vandan Yojna की दूसरी किस्त की राशि इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी