सरगुज़ा: धान खरीदी की तैयारियां अंतिम चरण में, कलेक्टर खुद ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा

सरगुज़ा कलेक्टर संजीव कुमार झा सोमवार को धान खरीदी केंद्र परसा के औचक निरीक्षण में पहुंचे। परसा धान उपार्जन केंद्र नमनाकला का उपकेंद्र है। परसा केंद्र में 8 गांव के कुल 521 किसान पंजीकृत हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने ख़रीदी केंद्र में बारदाने की स्थिति, टोकन का व्यवस्थापन, ड्रेनेज सिस्टम, कैप कवर, तौलपत्र आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से बात कर खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र लघु सीमांत किसानों के धान को प्राथमिकता में खरीदना है। लोगों को पैरा दान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। धान के हिसाब से स्टैकिंग को ध्यान से करना है। बिचौलियों के धान को किसी भी प्रकार से नही खरीदना है। उन पर सतत निगरानी रखना पड़ेगा।

उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रतिनिधि श्री परिहार से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों को पैसा मिलने में किसी भी प्रकार की समस्या नही होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

img 20211129 wa0072330526184665779973

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय लंगेह, एसपी अमित तुकाराम काम्बले तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।