Surguja News: सरगुज़ा के अंतिम छोर पर पहुंचे कलेक्टर, धान ख़रीदी केंद्र का किया निरीक्षण, समिति प्रबंधक को इसलिए लगाई फटकार

धान खरीदी त्यौहार के लगातार छठवें दिन सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह का धान खरीदी केंद्रों में औचक निरीक्षण जारी रहा। आज सरगुजा कलेक्टर ने लखनपुर विकासखंड अंतर्गत कुन्नी और उदयपुर विकासखण्ड अंतर्गत केदमा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। कुन्नी धान समिति केंद्र के प्रबंधक को किसानों से बारदाना खरीदने के बाद किसान बारदाना पंजी व्यवस्थित ना रखने पर जमकर फटकार लगाते हुए कहा की ₹25 प्रति बारदाना देना सरकार का निर्णय और किसानों का हक है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

img 20211206 wa00665068106392068136592

इस दौरान खरीदी केंद्र पर मौजूद किसानों से बात कर उनकी समस्याएंओ को जाना और तत्काल निराकरण के आदेश दिए। कुन्नी धान खरीदी केंद्र अंतर्गत 26 गांव आते हैं जिसमें 2017 किसान रजिस्टर्ड है। अभी तक यहां पर 382 टोकन काटे जा चुके हैं। जिसके बाद सरगुजा कलेक्टर दूरस्थ वनांचल स्थित धान खरीदी केंद्र केदमा पहुंच कर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिये। केदमा धान खरीदी केंद्र अंतर्गत 13 गांव आते हैं जिसमें कुल 389 किसान रजिस्टर्ड है।

img 20211206 wa00642008667444305982587