Breaking : अम्बिकापुर में सिरफ़िरे युवक ने ASI पर किया हमला, परिवार से मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, आदतन बदमाश है आरोपी, देखें Video

अम्बिकापुर : शहर के शिवधारी कॉलोनी के पास पुलिस टीम पर हमला हो गया। एक सिरफ़िरे युवक द्वारा अपने घर वालों के साथ मारपीट किया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जिनपर आरोपी सुनील पाण्डेय ने बांस के बल्ली से हमला कर दिया। हमले में डायल 112 के साथ पहुंचे एएसआई संजय नाथ तिवारी के सिर पर गम्भीर चोटें आई। जिनका नजदीकी मेडिकल शॉप में उपचार कराया गया। वहीं आरोपी को पुलिस पकड़कर कोतवाली थाने ले गयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील पाण्डेय आदतन बदमाश है। जो आए दिन सड़क पर चल रहे लोगों पर पत्थर फेंकना, गाली देना, इस तरह की घटनाएं कारित करते रहता है। यही नहीं आरोपी ने इससे पहले पीएचई विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी पर भी हमला किया था, लेकिन इस बार पुलिस को निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार घटना रात 9:30 बजे की बताई जा रही है। उत्तरी रिंगरोड पर स्थित शिवधारी कॉलोनी के सामने स्थित घर पर एक युवक अपने परिवारवालों के साथ मारपीट कर रहा था। जिसकी सूचना डायल 112 को दी गयी। सूचना मिलने पर तत्काल डायल 112 के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुची। जिनके द्वारा घर में घुसकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन आरोपी सुनील पांडेय ने पुलिस टीम में शामिल एएसआई संजय नाथ तिवारी पर बांस के बल्ली से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई। फ़िर भी उन्होंने मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी एकांत सिंह के साथ आरोपी को पकड़ लिया। जिसे कोतवाली थाना ले जाया गया है।

देखें वीडियो-

घटना के दौरान आरोपी के हमले से घायल एएसआई संजय नाथ तिवारी को नजदीक के मेडिकल शॉप पर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां गंभीर चोंट की वजह से सिर पर टांका लगाया गया। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है।

“वहीं इस मामले की जानकारी के लिए कोतवाली थाना प्रभारी अनूप एक्का से सम्पर्क करने की कोशिश की गयी, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।”