Breaking: छत्तीसगढ़ में IAS तबादला… इन अफसरों की बदली जिम्मेदारी.. देखें आदेश

रायपुरः राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक शिखा राजपूत तिवारी को अतिरिक्त निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। 2008 बैच के अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी नापतौल विभाग में नियंत्रक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं सरगुजा संभाग में आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे जिनेविवा किण्डो को अब राज्य सरकार ने मंत्रालय भेज दिया है। 2004 बैच के आईएएस अधिकारी जिनेविवा किण्डो अब मंत्रालय में सचिव की जिम्मेदारी पर रहेंगे।

आदेश

img 20211221 wa00213815911302908370062
img 20211221 wa00206114083248811792576