छत्तीसगढ़ : महिला आयोग के दफ्तर में डॉक्टर की पिटाई… विरोध की आग अम्बिकापुर तक, भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सरकार का पुतला

अम्बिकापुर : रायपुर के महिला आयोग के दफ्तर में डॉक्टर की पिटाई के विरोध में मंगलवार को अम्बिकापुर मे भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के पदाधिकारियो और कार्यकर्ता ने घडी चौक पर सरकार का पुतला दहन किया और डाक्टर मनोज लोहाटी की पिटाई के विरोध मे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पुतला दहन रोकने के लिए तैनात पुलिस बल आक्रोशित कार्यकर्ता को रोक पाने मे असफल रहा। दरअसल, शनिवार की शाम राजधानी रायपुर के महिला आयोग के दफ्तर में जबरदस्त हंगामा हो गया। यहां एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ शिकायत लेकर भाटापारा से पहुंची महिला और डॉक्टर आपस में उलझ पड़े।

इस दौरान आरोप ये है कि इस बीच महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक के PA ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसी के विरोध मे दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज संभाग मुख्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा के लोगो ने प्रदर्शन किया।