Chhattisgarh: गंदगी से नाली हुआ सराबोर, दुर्गंध एवं मच्छरों ने किया लोगो का जीना हराम, संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…पानी निकासी एवं साफ सफाई के अभाव में बाजारडाँड़ की नाली गंदगी से सराबोर हो गई हैं। नाली में जमा गंदगी के कारण उठने वाली दुर्गंध ने लोगो का जीना हराम कर दिया हैं। गंदी नाली की वजह से मच्छरों का आतंक भी लोगो को चैन से रहने नही दे रहा हैं। दिनोदिन मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोगो को डेंगू मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी का डर सताने लगा हैं। इस संबंध में नगर पंचायत को कई बार अवगत कराने के बाद भी लोगो को इस समस्या से निजात नही मिला। जिससे परेशान लोगो ने अब इसे अपनी नियति मान गंदगी की बीच जीने को मजबूर हैं।

विदित हो कि, वार्ड क्र-10 में बाजारडाँड़ के पास स्थित नाली पानी निकासी के अभाव में गंदगी से सराबोर हो गया हैं। नाली अवरुद्ध होने की वजह से पानी का निकासी हो पा रहा हैं। जिसकी वजह से नाली में जमा गंदा पानी एवं कचरे की वजह से आसपास का माहौल काफी दूषित हो गया हैं। गंदगी के कारण नाली से उठने वाली दुर्गंध ने वहाँ के लोगो का जीना हराम कर दिया हैं। इसके अलावा मच्छरों का बढ़ता प्रकोप भी लोगो को चैन से रहने नही दे रहा हैं। दिनोदिन मच्छर के बढ़ते प्रकोप देख लोगो को डेंगू मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारी का डर सताने लगा हैं। गंदगी के कारण बदबू एवं मच्छर से परेशान लोगो ने कई बार नगर पंचायत को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। इसके बाद भी नगर पंचायत ने मामले की गंभीरता को नही समझा जिसकी वजह से वहाँ के हालात जस के तस बने हुए हैं।

गौर करने वाली बात ये हैं कि, सालो से जहाँ ये परेशानी बनी हुई हैं। वहाँ से नगर पंचायत की दूरी महज 50 कदमो की हैं। इसके बावजूद आज तक नगर पंचायत इस समस्या से लोगो को निजात नही दिला सकी। नगर पंचायत की यह उदासीनता देख लोगो मे काफी असंतोष व्याप्त हैं।

इस संबंध में अध्यक्ष नगर पंचायत प्रेमदान कुजूर ने बताया कि, नगर की सफाई युद्धस्तर पर जारी हैं। जहाँ भी ऐसे हालात बने हुए हैं। वहाँ प्राथमिकता के साथ सफाई कराई जा रही हैं। बाजारडाँड़ की नाली की भी साफ सफाई करा गंदगी से लोगो को निजात दिलाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़िए – Gold-Silver Latest Price: ज्‍वैलरी खरीदने वालों में दौड़ी खुशी की लहर, 74000 के पार पहुंचने के बाद सोना धड़ाम

शर्मनाक! दुष्कर्म की शिकार नाबालिग को अस्पताल की बेंच पर देना पड़ा बच्चे को जन्म, DM ने बैठाई जांच

दिन विशेष: जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ठेकेदार सभी ने जिले को समझा चारागाह… आए चरे और चलते बने.. विकास के नाम पर कोसो दूर जांजगीर-चांपा जिला…!

Mobile App से फंसाकर 7 छात्राओं से रेप, कॉलेज की टीचर बनकर बात करता था आरोपी मजदूर