आदर्श ग्राम करम्हा ने पेश की मिशाल…. गांव के पंच, सरपंच और उपसरंपच निर्विरोध निर्वाचित

सरगुजा
प्रधानमंत्री की सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सरगुजा का करम्हा ग्राम पंचायत आदर्श रुप लेने लगा है। और अपनी आदर्श शक्ति के प्रदर्शन के रुप मे गांव के लोगो ने एकजुट होकर,,  पंचायत के सभी पदाधिकारियो को निर्विरोध चुन लिया है। जिसमे खास बात है कि गांव के सरंपच से लेकर पंच सभी पद पर महिलाओ का चयन किया गया है।
सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने सरगुजा जिले के करम्हा गांव को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया ,,,तो गांव के लोगो ने उत्साहित होकर आदर्शता की ऐसी मिशाल पेश की। जिसको लेकर गांव को गोद लेने वाले सांसद कमलभान सिंह ने इसे जिला, राज्य ही नही देश के लिए भी मिशाल बताया। दरअसल आदर्श ग्राम करम्हा के लोगो ने गांव के सरंपच ,उपसरंपच , और 17 पंचो को निर्विरोध चुन लिया है। इतना ही नही निर्विरोध चुने गए जनप्रतिनिधियो मे सभी महिलाए है। लिहाजा गांव वाले के इस उत्साह को लेकर सांसद ने प्रसन्नता जताते हुए इसकी जानकारी प्रधानमंत्री तक पंहुचाने की बात कही है। unnamed
सांसद आदर्श ग्राम के रुप मे चुना गया करम्हा गांव राजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग से जुडे होने के बावजूद बुनियादी दिक्कतो से जूझ रहा है। लेकिन आदर्श ग्राम के रुप मे चयनित होने के बाद से ही गांव के ग्रामीणो ने हर फैसला एकजुट होकर करने की ठान ली है। जिसका नतीजा है कि आज सरगुजा जिले का ये गांव बिना किसी चुनावी प्रकिया के निर्विरोध जनप्रतिनिधि चयन मे सफल हो पया है। इधर चुनी गई महिला सरपंच हिरमनिया की माने तो वो गांव मे व्यापत बुनायादि समस्याओ को दूर कर गांव का विकास करेगी
एक महिला सरपंच , एक महिला उपसरपंच और 17 महिला पंचो की टीम के निर्विरोध चुने जाने के साथ ही करम्हा गांव के ग्रामीणो ने ना केवल एक अनोखी मिशाल पेश की है,, बल्कि आने वाले समय मे आदर्श गांव करम्हा दूसरे गांव के लिए मील का पत्थर साबित होगा।