धरना प्रदर्शन के साथ भाजपा ने किया विधायक निवास का घेराव, घेराव के दौरान भाजपाइयों की पुलिस के साथ जमकर हुई झूमाझटकी

अनिल उपाध्याय/सीतापुर- मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भूपेश सरकार पर जमकर हल्ला बोलते हुए भाजपाइयों ने लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टेडियम में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने गरीबो को आवास से वंचित कर गरीबो के साथ अन्याय किया हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश मे गरीब परिवारों को पक्का मकान देने का संकल्प लिया हैं। जिस पर रोड़ा अटकाते हुए प्रदेश सरकार ने राज्यांश की राशि न देकर गरीबों को उनके आवास से वंचित कर दिया हैं।

सरकार की इस हठधर्मिता से प्रदेश के लाखों गरीब परिवार पक्का आवास से वंचित हो गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों को आवास से वंचित करना उनके मूलभूत अधिकारों का हनन हैं। जिसका भाजपा विरोध करती है और जब तक गरीबो को पक्का मकान नही मिलता हैं। तब तक यह विरोध जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन एवं आमसभा के बाद भारी संख्या में भाजपाई स्टेडियम से रैली का शक्ल अख्तियार करते हुए विधायक निवास का घेराव करने निकले। मुख्य मार्ग से होते हुए भाजपाइयों की रैली विधायक निवास पहुँची। इस दौरान पुलिस संग झूमाझटकी के बाद भाजपाइयों ने बैरिकेड तोड़ते हुए विधायक निवास का घेराव किया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार मुखदेव यादव को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर सांसद गोमती साय, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा, भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिलाध्यक्ष भाजपा ललन प्रताप सिंह, महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता देवनाथ सिंह विधानसभा प्रभारी उपेंद्र यादव भारत सिंह सिसोदिया प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल प्रो गोपाल राम प्रभात खलखो जिला मंत्री रोशन गुप्ता राजाराम भगत राजकुमार अग्रवाल मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता मैनपाट मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडेय वंशीधर उरांव रवि उराँव रज्जू राम बालनाथ यादव विन्ध्येश्वरी पैंकरा रंजीत गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र इलू गुप्ता नीरू मिस्त्री सरोज गुप्ता संगीता कंसारी बिंदु भगत ललिता तिर्की ममता जायसवाल रूपेश आर्य गुप्ता मनोज कंसारी विनोद अग्रवाल नेमलाल गुप्ता महानंद गुप्ता भगत सिंह विक्की सोनी सेतराम बड़ा अमित गुप्ता ईश्वर यादव नरेंद्र पैंकरा जमुना यादव अंकित तिर्की समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झूमाझटकी के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष हुए घायल

विधायक निवास घेराव के दौरान पुलिस से हुई झूमाझटकी के बीच भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता घायल हो गए। घेराव के दौरान पुलिस एवं भाजपाइयों के बीच हुई धरा पकड़ी के दौरान भाजयुमो अध्यक्ष के गले मे चोट पहुँची हैं। जिसके बाद सांस लेने में दिक्कत होता देख उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया हैं। जहाँ उनका उपचार जारी हैं।