विश्व पर्यावरण दिवस: अम्बिकापुर वासियों को मिली 90 लाख की सौगात, स्वच्छता दीदियों का सम्मान

अम्बिकापुर. आज 5 जून 2023 को संपूर्ण देश में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा इसी क्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर डॉ अजय तिर्की द्वारा सभापति अजय अग्रवाल, MIC सदस्य शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र सोनी शैलू, मेराज रंगरेज़, पार्षद अलोक दुबे, प्रमोद चौधरी, गोरेलाल मुंडा नरेश एक्का जी की उपस्थिति में दीदी बर्तन बैंक का लोकार्पण किया गया।

IMG 20230605 WA0009

पूर्व में संचालित दीदी बर्तन बैंक में केवल बर्तन ही उपलब्ध था, आज नगर निगम द्वारा इस नए बर्तन बैंक में बर्तन के साथ टेंट का सामान भी उपलब्ध कराया गया है, इसमें खाना बनाने हेतु आवश्यक समस्त बर्तन, टेबल कुर्सी, मैट, टेंट पंडाल, सर्विंग बर्तन, ट्रे सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई है। अब बर्तन बैंक से 800 लोगो की आयोजन की क्षमता युक्त हो गया है। दीदी बर्तन बैंक के माध्यम से कम दर पर नागरिक प्लास्टिक डिस्पोजल मुक्त आयोजन हेतु सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही SLRM केन्द्रों के रेनोवेशन कार्य लागत 87.90 लाख का भूमिपूजन किया गया, निगम क्षेत्र में पूर्व से संचालित 17 SLRM केन्द्रों में मरम्मत एवं जीर्णोधार कार्य कराया जावेगा।

IMG 20230605 WA0011

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर महोदय द्वारा उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह के सदस्य , स्वच्छता दीदियों को पर्यावरण संरक्षण एवं आर आर आर केंद्र में सतत सहयोग का शपथ दिलाया गया साथ ही भारत सरकार के निर्देश पर संचालित आर आर आर केंद्र में उत्कृष्ट सहयोग प्रदान करने वाले समूह को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात सेनेटरी पार्क में सभी जन प्रतिनिधिगण, स्व सहायता समूह के सदस्य, स्वच्छता दीदियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।