भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष 1 मई को अम्बिकापुर मे…… भव्य स्वागत की तैयारी

अम्बिकापुर 

1 मई 2016 को छत्तीसगढ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा का अम्बिकापुर आगमन हो रहा है। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के इस प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा मे काफी उत्साह का माहौल है। यही कारण है कि सरगुजा के भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत की तैयारियां की हैं।

दरअसल 1 मई की शाम 04 बजे भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा बलरामपुर जिले से अम्बिकापुर पंहुचेंगे। यंहा पंहुचने के बाद नगर सीमा में संजय पार्क के सामने भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विजय शर्मा के स्वगात किया जाएगा। जिसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता मोटरसायकल रैली के साथ अपने प्रदेशाध्यक्ष को लेकर लरंगसाय चौक  पंहुचेेगे। जंहा पर भाजपा पार्षदगण द्वारा श्री शर्मा का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद महामाया चौक में भाजपा पदाधिकारी और घड़ी चौक में नगर भाजपा और महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। स्वागत का यह क्रम संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह के रूप में सम्पन्न होगा, जहाँ भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा जिले भर के सभी मण्डलों से आए कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे।

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री व आरंग विधायक नवीन मारकंडेय, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी क्रमशः कमल गर्ग, अरुणधर दीवान व अमरजीत सिंह छाबड़ा भी उपस्थित रहेंगे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष दास ने सभी कार्यकर्ताओं से निधारित समय पर निर्धारित स्थानों पर उपस्थिति का आग्रह किया है।