अम्बिकापुर: अधिवक्ता संघ ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग की…

सीतापुर/अनिल उपाध्याय…न्यायालयीन कार्यो हेतु ब्लॉक मुख्यालय से जिला मुख्यालय की दूरी का हवाला देते हुए तहसील अधिवक्ता संघ ने ब्लॉक मुख्यालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की मांग की हैं। इस संबंध में अधिवक्ता संघ ने अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में माननीय न्यायधीश उच्च न्यायालय को ज्ञापन सौंपा।

इस संबंध में अध्यक्ष तहसील अधिवक्ता संघ संतोष गुप्ता ने बताया कि, ब्लॉक मुख्यालय के कई गांव ऐसे है जिनकी दूरी जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर से भी ज्यादा हैं। ऐसी स्थिति में न्यायालयीन कार्यो के लिए गांव के लोगो का जिला मुख्यालय जा पाना मुश्किल हो जाता हैं। साधन सुविधा के अभाव में उनके लिए जिला मुख्यालय का सफर काफी महंगा साबित होता हैं। ऐसे में लोगो का पैसा एवं समय दोनों की बर्बादी होती हैं। इस लिहाज से ब्लॉक मुख्यालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना किया जाना अति आवश्यक हैं। इससे सीतापुर के अलावा मैनपाट बतौली जैसे ब्लॉक मुख्यालय के लोगो को भी काफी राहत मिलेगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।