अम्बिकापुर: संगीतमय भागवत कथा का रसपान करने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, भक्तिमय हुआ नगर का माहौल

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…नगर के मध्य आयोजित हो रहे संगीतमय भागवत कथा का रसपान करने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नगर के नेवलिया परिवार के सदस्य भोला गुप्ता एवं परमेश्वर गुप्ता कुंडू द्वारा आयोजित संगीतमय भागवत कथा से नगर का माहौल भक्तिमय हो उठा है।साप्ताहिक भागवत कथा के छठे दिन रासलीला, गोपी संवाद एवं रुक्मणी विवाह के दौरान संगीतमय कथा पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे।

IMG 20230228 WA0046

विगत 21 फरवरी से 1 मार्च तक मेन रोड स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित संगीतमय भागवत कथा का कथावाचन पंडित अवधेश तिवारी एवं यज्ञाचार्य पंडित खिलेश तिवारी द्वारा किया जा रहा हैं। सायंकाल 4 बजे से राधे कृपा तक आयोजित होने वाले इस भागवत कथा में शामिल होकर भक्त पुण्य के भागीदार बन रहे हैं।