ब्रेकिंग: नायक फिल्म हीरो बना वार्ड पार्षद…किया अनोखा प्रदर्शन, नाली के अंदर बैठकर दिया धरना…आश्वासन के बाद माना पार्षद तो मोहल्ले वासियों ने कराया गंगाजल, दूध से स्नान…

जांजगीर-चाम्पा…यह किसी नायक फिल्म की कहानी नहीं हैं, यह अनोखा प्रदर्शन हैं। अकलतरा के वार्ड पार्षद का हैं। जिन्होंने अपनी जनता की असुविधा को देखते हुए नाली में बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया हैं। बाद में किसी तरह अधिकारी वहां पहुंचे और पार्षद को मनाया गया हैं। तब जाकर पार्षद ने प्रदर्शन को बंद किया। इसके बाद में मोहल्ले वासियों ने उसे दूध एवं गंगाजल की से नहला कर उसे शुद्ध किया।

जनता को हो रही असुविधा एवं प्रशासन की अंधेरगर्दी से त्रस्त होकर नगर पालिका अकलतरा के पार्षद रोहित सारथी नाली में बैठ बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्षद सारथी ने बताया कि, लगातार उनके वार्ड वासियों के साथ अन्याय हो रहा हैं। जिसको लेकर वे कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। लिखित में शिकायत भी कर चुके हैं। बावजूद इसके शासन प्रशासन द्वारा इस विषय को गम्भीरता से नही लिया गया। जिससे तंग आकर आज वो नाली में बैठ गए। तीन घण्टे प्रदर्शन करता रहा बाद में मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अजय राजपूत, नायब तहसीलदार, ग्राम पंचायत खिसोरा के सरपंच व जनत को दिए गए लिखित आश्वासन के पश्चात पार्षद रोहित सारथी नाली से बाहर निकले, नाली से बाहर आने पर वार्डवासियों द्वारा रोहित सारथी को दूध, गंगा जल व शुद्व जल से स्नान कराया गया।