भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ

BJP MAHILA MORCHA AMBIKAPUR
BJP MAHILA MORCHA AMBIKAPUR

अम्बिकापुर

  • भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा सोनी रही मौजूद
  • जिला अध्यक्ष शकुंतला पाण्डेय की अगुवाई मे हुआ सम्मेलन
  • लोक सभा चुनाव की तैयारियो मे महिला मोर्चा
  • जिले भर से आई 1500 महिलाए रही मौजूद

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम नारी सम्मान के तहत महिला मोर्चा सरगुजा जिला की नारी सम्मान कार्यक्रम आज महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय की अध्यक्षता, महिला मोर्चा प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी जी के मुख्य अतिथ्य एवं संभागीय संगठन मंत्री विधान चन्द्र कर, पूर्व हस्तषिल्प बोर्ड के अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, मजदुर मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष अखिलेष सोनी, भाजपा जिला महामंत्री अमिबकेष केषरी के विषिष्ठ अतिथि में कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली श्रीमती डा. सुषमा सिंहा, श्रीमती पुष्पलता द्विवेदी, श्रीमती गायत्री सोनी, श्रीमती हलासो देवी, श्रीमती उमा सिंह को साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेषाध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का ख्याल रखती है, चाहे वो महिला हो चाहे पुरूष, बच्चे हो या बुढे़ सभी को सम्मान पूर्वक विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करती है, लेकिन इसके पीछेे सबसे महत्वपूर्ण भुमिका महिलाओं का होता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नारी सम्मान का यह कार्यक्रम आयोजित की है, और भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा यह संदेष देना चाहती है कि भारत की हर नारी का सम्मान हो और महिलाए

AMBIKAPUR BJP MAHILA MORCHA
AMBIKAPUR BJP MAHILA MORCHA

भी पुरूषों से आगे बढ़कर अपनी भागीदारी निभायें। उन्होने कहा कि केन्द्र में बैठी कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं का जीना हराम कर रखा है, आज पूरा देष भ्रष्टाचार से लिप्त होकर महगांर्इ की मार झेल रही है, जिसका सीधा असर महिलाओं को पड़ रहा है, आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को विजयी बनाने के लिए सरगुजा लोक सभा सीट से भाजपा का सांसद चुनकर दिल्ली भेजना आवष्यक है, तभी जाकर देष में महंगार्इ व भ्रष्टाचार खत्म होगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के हर बुथ में महिलाओं की भागीदारी आवष्यक है।

हस्त षिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जिस परिवार की नारी जागरूक होती है, उस समाज का एक अलग पहचान होता है, नारी बच्चों की प्रथम गुरू है, जिस परिवार में नारी जागरूक होती है वह परिवार सषक्त होता है। आज प्रदेष के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए कर्इ योजना चला रही है, स्कूल के पढ़ार्इ से लेकर उसकी विवाह व विवाह के बाद जीविका चलाने हेतु कर्इ प्रकार की योजना शामिल है। आज हम सब को इन योजनाओं को अधिक से अधिक प्रचार करने की आवष्यकता है एवं उसका लाभ हर वर्ग तक पहुचाना है। उन्होने कहा कि मिषन 2014 लोक सभा चुनाव के लिए महिलाओं को सकि्रय होकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम को मजदुर मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष अखिलेष सोनी, श्रीमती पुजा विधानी, श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, श्रीमती सावित्री जायसवाल , भाजपा जिला महामंत्री अमिबकेष केषरी व माया मिश्रा ने भी सम्बोधित किए।

  • कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनी चौबे व आभार नगर अध्यक्ष मंजुषा भगत ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमी सरोज गुप्ता, अनामिका पैंकरा, श्रीमती राजकुमारी सिंह मरावी, श्रीमती उद्धेष्वरी पैंकरा, देवकी त्रिपाठी, किरण सोनी, तारा पाण्डेय, योजनाबाला सिंहा, शांति एक्का, नीरू मिस्त्री, प्रमिला पोर्ते, प्रभावती सिंह, स्नेहलता गुप्ता, सोनु तिग्गा, कुसम गर्ग, बिन्धेष्वरी पैकरा, रेखा शर्मा, बुधमेत कुजुर, अरूणा सिंह, हिरमती देवी, रामकुमारी सिंह, अंजना गुप्ता, मधु चौदहा, श्वेता गुप्ता, संध्या गुप्ता, आषा शुक्ला, मयुरी पटेल, गिरजा ठाकुर, सीमा नागभीरे, कमली बारी, कमला वर्मा, भारती सोनवानी, लक्ष्मी देवी, उमा पाण्डेय, नीता ठाकुर, मधु शुक्ला, सुमन यादव, बबली नेताम,सुषमा जायसवाल, सविता सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपसिथत थे।