“राजा” नहीं “सेवक”…तो क्या गृह मंत्री राम”सेवक” अंबिकापुर से लड़ेंगे चुनाव…

अंबिकापुर छत्तीसगढ पर्यटन मंडल के उपाध्यक्ष और लुण्ड्रा विधानसभा के लिए भाजपा संगठन प्रभारी केदार नाथ गुप्ता आज अम्बिकापुर पहुंचे , आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए,  अपने संगठन के निर्देश पर पहुंचे गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश पार्टी ने अलग अलग लोगो को अलग अलग जिम्मेदारियां दी है जिसके तहत वो सरगुजा आये है.. इस दौरन उन्होंने इशारों इशारों में एक ऐसी बात कह दी जिससे ऐसा लग रहा है की गृह मंत्री सेवक पैकरा को भाजपा अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ा सकती है.. दरसल सरगुजा की विधानसभाओं में नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव का वर्चस्व होने के सवाल पर उन्होंने कहा की राजा अब राजधर्म भूल गए है तो सेवक ही जनता की सेवा करेगा.. हमारे प्रधान मंत्री भी कहते है की वो प्रधानमंत्री नही सेवक है तो अब एक सेवक अंबिकापुर से भी बनेगा.. लिहजा श्री गुप्ता के द्वारा कहे गए “सेवक” कही गृह मंत्री राम सेवक पैकरा तो नहीं..

बहरहाल ऐसी अटकले आज तक तो चर्चा में नहीं आई थी की अंबिकापुर विधानसभा से नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंह देव के मुकाबले में भाजपा गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को प्रत्याशी के रूप में देख रही है.. लेकिन श्री गुप्ता के द्वारा दिए गए बयान और वर्तमान में सरकार में हुए फेर बदल जरूर इस और इशारा करते है.. श्री गुप्ता ने कहा की एक सेवक यहाँ से आयेगा और हालही में सरकार ने फेर बदल करते हुए गृह मंत्री रामसेवक पैकर को सरगुजा का प्रभारी मंत्री बनाया है और तब से उनके दौरे भी सरगुजा में तेज देखे जा रहे है..