गाँव मे फैली हैजा..दो की हालत गंभीर..अब स्थिति नियंत्रण में..

अम्बिकापुर(सीतापुर : अनिल उपाध्याय) दूषित खानपान की की वजह से ग्राम महेशपुर कसईडीह में दस लोग हैजा की चपेट में आ गये जिनमे गंभीर रूप से पीड़ित दो के अलावा सभी हैजा पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ सभी का उपचार जारी है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
            प्राप्त जानकारी अनुसार विकास खँड मैनपाट के ग्राम महेशपुर कसईडीह में दूषित खानपान की वजह से लालपुरिहा गजरु पुष्पा राजकुमारी अनिता आरती प्रमिला एतवारी श्याममुनि एवं रत्थु समेत दस लोग हैजा की चपेट में आ गये जिससे लालपुरिहा एवं राजकुमारी की हालत काफी गंभीर हो गई।इनकी हालत गम्भीर देख परिजनों ने फौरन इन दोनों के अलावा सभी हैजा पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया।जहाँ उपचार के बाद राजकुमारी को छोड़ सभी के हालात में सुधार है।
इस संबंध में बी एम ओ डॉ अमोश किंडो ने बताया कि मरीजो की हालत पर हमारी नजर है उपचार के बाद इनकी तबियत में सुधार हो रहा है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।