अम्बिकापुर मे मोदी मशाल को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओ मे जुबानी जंग…

modi mashal
modi mashal

अम्बिकापुर

  • मोदी मशाल के विरोध के साथ कांग्रेस का प्रचार शुरु..
  • मामला धार्मिक भावनाओ को ठेस पंहुचाने वाला
  • आचार संहिता का भी है उल्लघंन : टी एस सिंह देव
  • भाजपा किसानो मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया पलटवार
  • कहा कांग्रेसियो की इस भावना की जरुरत राम मंदिर निर्माण मे है जरुरी

 

हर हर मोदी घर घर मोदी अभियान के तहत अम्बिकापुर मे प्रज्वलित की गई मोदी मशाल का मुद्दा राजनैतिक रंग पकडने लगा है। मोदी मशाल को भाजपा के लोगो ने रविवार को स्थानिय गांधी चौक मे स्थित काम्पलेक्स के सामने प्रज्वलित कर अपने अभियान की सार्थक तो बना लिया। पर अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को हाथ हाथ उठा लिया है। दरअसल मोदी मशाल जिस स्थान पर जलाया गया था,, वंहा पर कुछ महीनो पहले तक शिवलिंग स्थापित था। जिसको तकरीब डेढ वर्ष पूर्व किसी नशेडी व्यक्ति के द्वारा खंडित कर दिया था। हांलाकि शिवलिंग के खंडित होने के बाद त्रिशूल आज भी वही स्थापित है।

 

दरअसल भाजपाईयो द्वारा मोदी मशाल को शिवलिंग के स्थान पर लगाने की खबर मिलते ही अंबिकापुर विधायक और नेता प्रतिपक्ष श्री downloadटीएस सिंह देव कांग्रेस पदाधिकारियो और कार्यकर्ता के साथ विवादित स्थल पर गए और मसले की जानकारी अपने पदाधिकारियो और स्थानिय लोगो से ली।  जिसके बाद उन्होने इस पूरे मामले पर बयान देते हुए कंहा कि जंहा पर शिवलिंग की स्थापन की गई थी , ठीक उसी स्थान पर मोदी मशाल जलाना ना केवल धार्मिक भावनाओ को ठेस है, ब्लिक आचार संहिता का उल्लघंन भी है। उन्होने पूरे मसले पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

लोकसभा चुनाव की नजदीकियो के काऱण कांग्रेस इस राजनैतिक रुप देने की जुगत मे है, तो भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया के मुताबिक(जिनका विवादित स्थल के सामने कार्यालय है) b sजिस स्थल पर मोदी मशाल जलाई गई थी। उस स्थान पर दो वर्ष पूर्व स्थानिय लोगो ने शिवलिंग की स्थापना की जरुर थी, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा उसको खंडित कर दिया गया। जिसके बाद समाज के वरिष्ठ लोगो की मौजूदगी मे नए शिवलिंग की स्थापना स्थल से 100 मीटर दूर  करने का संकल्प भी हो चुका है, और जो त्रिशूल वंहा है, उसकी मोदी मशाल जलाने के समय विधिवत पूजा अर्चना की गई थी। हांलाकि सिंहदेव की आपत्ति का श्री सिसोदिया ने स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेसियो की इस भावना की जरुरत राम मंदिर निर्माण के लिए है, तो हम लोग वंहा भी एक त्रिशूल गाड देते है।

किसी भी आम चुनाव के दौरान राजनैतिक दल की चहलकदमी अगर सुर्खियां ना बने , तो फिर वोटर अच्छे बुरे का आकलन कैसे करेगे। बहरहाल इस मुद्दे और तमाम बातो को देखकर ये जरुर लगता है कि मोदी मशाल को हवा देने मे भाजपा ने जो कोर कसर छोडी थी,, उस अधूरे काम को कांग्रेस पूरा कर रही है।

 

 

इस पर गरमाई सरगुजा की राजनिती पर बांकी खबरे देखिए… https://fatafatnews.com/?p=6974