Breaking : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद…नगर निगम सील.. निगम आयुक्त ने की ये अपील

रायगढ़। प्रदेश में कोरोना वायरस हर दिन कहर बरपा रहा है। कोरोना संक्रमित 100 से अधिक नए मरीज़ रोज मिल रहे है। राज्य में अब तक 13552 केस आ चुके हैं। जिसमें 9508 मरीज़ ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। वर्तमान में 3935 एक्टिव केस हैं। वहीं 109 लोगों की मौत हुई है।

इसी क्रम में आज कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रायगढ़ नगर निगम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया। निगम आयुक्त ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी कार्य से कार्यालय में न आएं। शिकायत अथवा सुझाव, सूचना पटल बॉक्स में दे सकते हैं। साथ ही अतिआवश्यक कार्य ऑनलाइन के माध्यम से किए जा सकते हैं।

रायगढ़ जिले से अब तक कोरोना के 463 केस आ चुके हैं। जिसमें से 245 मरीज़ ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। 213 एक्टिव केस हैं। वहीं 05 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

wp 1597302488531