Breaking : पति से विवाद के बाद.. दो मासूम बच्चों संग नदी में कूद गई पत्नी..

रायगढ़। छाल थाना क्षेत्र के ग्राम नावाडीह निवासी शिवकुमारी राठिया अपने बच्चों खुशबू राठिया 14 वर्ष, पितांबर राठिया 4 वर्ष के साथ गांव के किनारे स्थित मांड नदी में पति थान सिंह से मामूली विवाद होने के कारण दोनों बच्चों के साथ नदी में कूद गई।

नदी के किनारे पर स्थित ग्राम के अन्य लड़कों के द्वारा देखे जाने पर नदी में छलांग लगा कर, खुशबू राठिया को पकड़ कर नदी किनारे ले आए। शिव कुमारी एवं पितांबर राठिया बाढ़ के पानी में बह गए।

खुशबू राठिया को जीवित अवस्था में बचा लिया गया है। सूचना प्राप्त होने पर नदी की बढ़ती सीमा की तरफ स्थित ग्रामों के किनारे पता चला की जा रही है।