65 युवाओं ने ली भाजयुमो की सदस्यता..! कांग्रेस समर्थित युवक भी हुए शामिल…

सूरजपुर (पारसनाथ सिंह) भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष राहुल जायसवाल, भाजयुमो पदाधिकारी मोहम्मद इरफ़ान अंसारी एवं कन्या शक्ति संयोजिका ऐश्वरी प्रजापति के अगुवाई में बिश्रामपुर क्षेत्र के कुमदा बस्ती में भाजयुमो के सदस्यता कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें 65 नव युवकों ने भाजयुमो की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें जहांगीर हसन, अनूप जायसवाल, कृष्णा सिंह, संतोष राजवाड़े, भोलू राजवाड़े, मंगल प्रजापति, राजेश राजवाड़े, सदन राजवाड़े, तुलेश्वर राजवाड़े, अखलेश सिंह, पारस पैकरा, जगबरन देवांगन, देवा यादव, विनय यादव, सोहन प्रजापति, राजेश यादव, सूरज प्रजापति, संजय पैकरा, रामा पैकरा, मुन्नाअ राजवाड़े, आशिस जायसवाल, देव कुमार मानिकपूरी, शंकर सिंह, नन्दलाल राजवाड़े, शरीफ अंसारी, रामधन, सुनील सिंह, लाल भरन रजक, मोहम्मद हसन, मुख़्तार अंसारी, राजू देवांगन, लीलाधर राजवाड़े, साहिल सोनी, पंकज सिंह, सूरज राजवाडे, राम सूरज राजवाड़े, विकास सागर, राजेश राजवाड़े, मुन्ना राजवाड़े, विक्रम सिंह, दीपक सिंह, शिव प्रसाद यादव, नीलम सिंह, दिनेश सिंह, रूपेश देवांगन, रामशंकर पैकरा, सुरेश सिंह, बाल गोविन्द, राजू कुमार यादव, रमेश सिंह, अजय कुमार और अन्य शामिल हुए।

ढोल-नगाड़े के साथ निकली बाइक रैली..!

सदस्यता ग्रहण के पूर्व युवाओ ने ढोल-नगाड़े के साथ नवापारा से दतिमा चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली और साथ ही पटाखों के साथ भाजयुमो जिंदाबाद के नारे लगाये..

इस अवसर पर रामकृपाल साहू (भाजपा जिलाध्यक्ष), गिरीश गुप्ता ( जिला पंचायत उपाध्यक्ष), रितेश गुप्ता (भाजयुमो जिलाध्यक्ष), सत्यनारायण जायसवाल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), रामानंद जायसवाल (मंडल अध्यक्ष), आनंद पाल जायसवाल, इजराइल खान, जगदीश गुप्ता (महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा), लक्ष्मी जायसवाल, बाबूलाल यादव (भाजपा मंडल महामंत्री), दौलत जायसवाल,फ़िरोज़ खान, देव गुप्ता (मंडल अध्यक्ष, सूरजपुर), बृजेश मानिकपुरी (मंडल अध्यक्ष, भटगांव) मौजूद थे। गौरतलब है की अभी हाल ही में भाजयुमो द्वारा सोहागपुर में 51, रामनगर में 20 तथा भैयाथान में 40 युवाओं को भाजयुमो के सदस्य बनाये जा चुके हैं। तथा भाजयुमो के सदस्यता के बाद युवाओं में जोश एवम् उल्लास है।