6 महीने से बंद है स्कूल का हैण्डपम्प… गाँव के भी 3 ख़राब….

भैयाथान (संदीप पाल) सूरजपुर जिले ओड़गी विकाशखण्ड के सुदूर अंचल चांदनी बिहारपुर के हाई स्कूल महुली में 6 महीना से हैंडपंप खराब पड़ा हुआ है ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत महुली में चार से पांच हैंडपम्प खराब पड़े हुए हैं..
महुली के हाई स्कूल के बच्चों को पानी पीने के लिए भटकना पड़ रहा हैं, जानकारी के अनुसार हैंडपम्प तो लगा है लेकिन 6 महीना से खराब पड़ा हुआ है, इसकी सूचना पी.एच.ई. विभाग को कई बार दिया गया लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है.. वही बिहारपुर क्षेत्र में कई हैंडपम्प खराब पड़े हुए हैं, कागजों में हैडपम्प अच्छे से चल रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है.. महुली में पनिका पारा में हैंडपम्प खराब है ओर दूसरा हैंडपम्प ग्राम पंचायत महुली व तीसरा हैंडपम्प हाई स्कूल के सामने लगभग 6 महीना से खराब पड़ा हुआ है.. वही जिले से अधिकारी, नेता, मंत्री, विधायक अक्सर आते जाते रहते है.. पर उनकी नजर इस ओर नहीं पडी, इस वर्ष बरसात कम होने से पानी का जल स्तर नीचे चला जा रहा है, वही पी.एच.ई. विभाग द्वारा हैंडपम्प को सुधारने के कार्य में लापरवाही बिहारपुर क्षेत्र में देखने के लिए मिल रही है, ग्रामीणों ने समाचार के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर से इस ओर ध्यान देते हुए तत्काल सुधार करवाने की मांग की है.. ग्रामीणों की मांग पूरी ना होने पर बच्चों द्वारा हड़ताल भी किये जाने की बात कही गई है।