5 अक्टूबर को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन : नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव भी रहेंगे मौजूद

अम्बिकापुर

धान खरीदी में एक एकड़ पर 10 क्विंटल की सीमा निर्धारित करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी चौक पर धरना प्रदर्षन करने का निर्णय लिया गया है। आज 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से स्थानीय गांधी चौक में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की उपस्थिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में धरना प्रदर्षन आयोजित है। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सभी प्रकोष्ठों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।