एशियन गेम्स वाॅलीबाल प्रतियोगिता गोहाटी और शिलांग में

सूरजपुर
गौस बेग ने सफलता पूर्वक रेफरी का कार्य किया

जिले के अन्तर्राष्ट्रीय वाॅलीबाल रेफरी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर में सहायक खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत मो. गौस बेग ने जिले को एक बार और गौरवान्वित किया है। 5 फरवरी से 16 फरवरी 2016 तक 12वीं साउथ एशियन गेम्स का गोहाटी (आसाम) एवं शिलांग (मेघालय) के आयोजन किया जा रहा है। साउथ ऐशियन गेम्स में कुल 8 देश के खिलाड़ी 23 खेल विद्या में भाग ले रहे हंै। इसी के अन्तर्गत वाॅलीबाल प्रतियोगिता 5 से 9 फरवरी 2016 तक गोहाटी में आयोजित की गयी। वाॅलीबाल में पुरूष वर्ग में 7 देश व महिला वर्ग में 6 देशों की टीम ने भाग लिया।

इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गौस बेग ने कुल तीन मैचो में रेफरी का कार्य सफलता पूर्वक किया। इन्होंने पाकिस्तान व मालद्वीप के मैच में द्वितीय रेफरी, पाकिस्तान व बंगलादेश के मैच में प्रथम रेफरी व फिर हाईलाइन मैच पाकिस्तान व मालद्वीप के पुरूष वर्ग में द्वितीय रेफरी रहें। इन्होंने तीनों पुरूष वर्ग के मैच में रेफरी की भूमिका अदा की। इस प्रतियोगिता में भारत ने श्रीलंका को पुरूष व महिला दोनों वर्गो में फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय है कि गौस बेग को त्रिपुरा विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन व आल इण्डिया विश्व विद्यालय वाॅलीबाल प्रतियोगिता 16 फरवरी से 1 मार्च 2016 तक अगरतला (त्रिपुरा) में भी आमंत्रित किया है। गौस बेग की इस उपलब्धि पर कलेक्टर जी.आर. चुरेन्द्र, अपर कलेक्टर  एम.एल. घृतलहरे ने शुभकामनाएॅ दी है।