14 बागियो को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता

सरगुजा 

सरगुजा भाजपा ने बागियो पर कार्यवाही के मामले मे भी कांग्रेस से बाजी मार ली है। कल दोनो की ही दल के दिग्गज नेताओ ने बागियो पर चुनाव पूर्व कार्यवाही करने की बात कही थी। जिसके बाद आज 14 भाजपाई ने पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। ये कार्यवाही  सरगुजा जिला भाजपा अध्यक्ष कमलभान सिंह की अनुशंसा पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धर्मलाल कौशिक ने की है।

दरअसल निलंबित सभी 14 भाजपाई पार्टी की टिकट ना मिलने के कारण निर्दलीय ही चुनाव लड रहे है। जिसको देखते हुए पूर्व पार्षद रविन्द्र दुबे, पूर्व विधायक पुत्र और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह , जन्मजेय पाण्डेय, शिवनाथ राम पोयाम , पूर्व एल्डर मैन फिरोज खान , अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन समेत 14 लोगो को भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है ।

भाजपा ने जिन 14 लोगो को पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से निष्कासित किया है उनमे से कई भाजपा के साधारण कार्यकर्ता है लेकिन कुछ पार्टी के वो समर्पित कार्यकर्ता है, जिनका पूरा परिवार भाजपा के स्थापना काल से ही जुडे है। लेकिन इन्ही निष्कासित भाजपाई मे एक पूर्व विधायक के पुत्र और खुद किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह भी शामिल है। जिन्होने टिकट बांटने वाले नेताओ को ही कटघडे मे खडा कर दिया है।

वैसे तो बागियो पर कार्यवाही पार्टी का अंदरुना मामला है। लेकिन सरगुजा भाजपा मे नगरीय निकाय चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद हुई कार्यवाही अगर विधानसभा चुनाव के समय हो जाती तो शायद भाजपा को आठ मे से एक सीट पर ही संतोष नही करना पडता।