1 नवम्बर के आंदोलन के लिए कांग्रेस की व्यापक तैयारियां

रायपुर 26 अक्टूबर 2014
  • आज है रायपुर और दुर्ग संभाग की कांग्रेस की अह्म बैठक
  • आर्थिक नाकेबंदी, सदस्यता अभियान और नगरीय निकाय चुनावों पर होगी चर्चा
27 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 12 बजे रायपुर और दुर्ग संभाग के प्रदेष कांग्रेस पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों सहित ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की आवष्यक बैठक कांग्रेस भवन रायपुर में होने जा रही है जिसमें प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव विषेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बस्तर संभाग की तैयारी बैठक पहले की 20 अक्टूबर को प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ले चुके हैं जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह विषेष रूप से उपस्थित थे। इसके साथ-साथ प्रदेष कांग्रेस कार्यालय द्वारा सभी जिलों के प्रभारियों को अपने-अपने प्रभार जिलों का दौरा कर बैठकें लेने के लिए कहा जा रहा है। इन सभी बैठकों में नगरीय निकाय चुनाव, सदस्यता अभियान के साथ-साथ 1 नवम्बर के आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन की तैयारियों पर भी विचार किया जाएगा। 27 अक्टूबर को ही शाम को प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव दिल्ली प्रस्थान करेंगे। 28 अक्टूबर मंगलवार को दिल्ली में सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें देष के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के देषभर में आयोजन के साथ-साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विचार किया जायेगा।