हुदहुद से खराब हुई फसलो का आंकलन कर किसानो को दिया जाए मुआवजा : कांग्रेस

अम्बिकापुर

विस नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के निर्देष पर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर ऋतु सेन से मुलाकात कर हुद हुद तुफान से हुए फसलों के नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को क्षतिपूर्ति राषि सरकार के माध्यम से बीमा कंपनी से दिलाने की मांग की है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में लुण्ड्रा विधायक चिंतामणी महाराज कलेक्टर सरगुजा से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने कई क्षेत्रों का दौरा किया है, तुफान के कारण मक्का, गन्ना, धान तथा सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुई। जिससे कृषक सकते में हैं। कलेक्टर सरगुजा ने बताया कि प्रषासन के द्वारा भी अपने स्तर पर नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावितों के क्षतिपूर्ति के लिये केस तैयार किया जा सके। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के साथ कई तस्वीर कलेक्टर सरगुजा को सौंपे तथा कई ग्रामों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर सरगुजा ने तत्काल मामले के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देषित किया तथा क्षेत्रों से नुकसान के आंकलन की रिर्पोट तैयार कराने के निर्देष दिये। कांग्रेस के प्रतिनिधी मंडल ने कृषकों से अपील की है कि वे आवेदन के माध्यम से अथवा स्थल निरक्षण करा कर राजस्व अधिकारियों से नुकसान का आंकलन करा रिर्पोट तैयार कर क्षतिपूर्ति हेतु दावा कर सकते हैं। प्रतिनिधी मंडल में विधायक लुण्ड्रा चिंतामणी महाराज, उपाध्यक्ष आलोक दुबे, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष राकेष गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मधु सिंह, दुर्गेष गुप्ता, मुनेष्वर राजवाडे़, भारत सिंह सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

टी.एस.सिंहदेव ने किया किसानो से आग्रह 

नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने किसानों से आग्रह करते हुए कहा है कि हुदहुद तुफान के कारण पिछले दिनों क्षेत्र के काफी कृषकों की फसलों को नुकसान हुआ। जिसकी जानकारी कृषकों ने फोन पर उपलब्ध करायी है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा है कि छ.ग. शासन ने कृषकों का बीमा किया है, अतः कृषक अपने नुकसान का आंकलन राजस्व अधिकारियों से करा कर उसकी क्षतिपूर्ति हेतु दावा कर सकते हैं। श्री सिंहदेव ने सरकार से भी हुदहुद तुफान से मक्का, गन्ना, धान की फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करा मुआवजा देने का अनुरोध किया है।