सुशासन दिवस पर भाजपा का स्थानिय घोषणा पत्र जारी

अम्बिकापुर
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन आज पूरे देश मे सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया। छत्तीसगढ के तीन स्थानो पर सुशासन दिवस मनाए जाने के असवर पर अम्बिकापुर मे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा ने अम्बिकापुर शहर के घोषणा पत्र का भी विमोचन किया।
राययपुर ,बिलासपुर के साथ आज अम्बिकापुर मे भी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस सुशासन दिवस के रुप मे मनाया गया। अम्बिकापुर मे मनाए गए सुशासन दिवस मे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रामविचार नेताम, सांसद कमलभान सिंह,  भाजुयमो प्रदेधाध्यक्ष अनुराग सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर, मजदूर मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी, महापौर प्रबोध मिंज, महामंत्री अम्बिकेश केशरी समेत कई दिग्गज भाजपाई मौजूद रहे। सुशासन दिवस के अवसर पर पहले तो श्री नेताम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो और विचारो को प्रेस मीडिया के साथियो के सामने रखा । जिसके बाद मे उपस्थित भाजपाई ने श्री बाजपेयी के जन्मदिन और क्रिसमस के अवसर पर केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की। और श्री नेताम ने श्री बाजपेयी को महापुरुष की संज्ञा देकर उनसे सीख लेने की बात कही।
bjp local ghoshna patra 1
सुशासन दिवस के इस अवसर पर सरगुजा भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र भी जारी किया है। जिसमे पुराने बस स्टैंड को सिटी सेंटर शापिंग माल बनाने , स्मार्ट सिटी के रुप मे अम्बिकापुर के विकास , शहर को चार जोन मे बांट कर कम्यूनिटी हाल बनाने, खाली पडी भूमि को मिनी स्टेडियम बनाने , नए फल मार्केट का निर्माण, 50 करोड की लागत से नए जल आवर्धन योजना की शुरुआत , कामकाजी महिलाओ के लिए हास्टल बनाने जैसे तमाम दावे किए गए है।
खैर चुनाव के मौके पर सभी पार्टियां घोषणा पत्र जारी करती है और उनके नेताओ द्वारा जन सुविधाओ के तमाम दावे भी किए जाते है। लेकिन विकास की तमाम दावो और वादो के साथ भाजपा जिस अहम मुद्दे को भुनाने मे लगी है। उसमे केन्द्र और राज्य मे उनकी सरकारे होने का मुद्दा भाजपाई के दिमाग मे ज्यादा हावा दिखाई पड रहा है।