मुख्यमंत्री की शहर के 6 स्थानो पर जन दर्शन सभा

अम्बिकापुर

छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह कल 26 दिसंबर को अम्बिकापुर मे रहेगे। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने तैयारी भी शुरु कर दी है। सरगुजा भाजपा के जिला महामंत्री अम्बिकेश केशरी के मुताबिक मुख्यमंत्री महापौर और सभी वार्ड प्रत्याशियो के लिए चुनाव प्रचार करने आ रहे है। और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए अम्बिकापुर को 6 जोन मे बांटा गया है। शहर के इन 6 जोन मे मुख्यमंत्री जन दर्शन AMBIKESH KEASRIसभा को संबोधित कर भाजपा महापौर प्रत्याशी के साथ ही वार्ड पार्षद प्रत्याशियो के पक्ष मे वोट देने की अपील करेंगे।

श्री केशरी के मुताबिक मुख्यमंत्री के शाम 4 बजे आगमन के बाद पहला कार्यक्रम साढे चार बजे गांधीनगर के गांधीचौक , दूसरा कार्यक्रम नमनाकला स्थित पानी टंकी के पास, तीसरा कार्यक्रम बिलासपुर चौक , चौथा कार्यक्रम पुराना बस स्टैंड मे , पांचवा कार्यक्रम बौरी बांध छट घाट के मैदान मे , और अंतिम कार्यक्रम आदर्श विद्यालय के मैदान मे आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक लेंकर,, अम्बिकापुर मे ही रात्रि विश्राम करेंगे।