सीएम के कार्यक्रम के बाद सांसद और प्रदेशाध्यक्ष ने साफ किया मैदान का कचरा

अम्बिकापुर 

अम्बिकापुर मे भाजपा नगरीय निकाय सम्मलेन स्थानीय कलाकेंद्र मैदान में आयोजित किया गया था। जिसमे मुख्यमंत्री रमन सिंह , प्रदेशाध्यक्ष धर्मलाल कौशिश और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने हिस्सा लिया था। लेकिन कार्यक्रम मे उमडी भीड के कारण कला केन्द्र मैदान मे बहुत कचरा बिखर गया था। लिहाजा कार्यक्रम के बाद फैले कचरे प्लास्टिक को भाजपाई ने साफ किया।

कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की मंशा के अनुरुप सरगुजा सांसद श्री कमलभान सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी के नेतृत्व में भाजपा के उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई अभियान चला कर मैदान के कचरे का साफ किया गया।