सर्पदंश व जलने से दो महिलाओं की मौत

Woman's death from snakebite,korba, कोरबा, छग
Woman's death from snakebite
कोरबा
जिले के करतला व कुसमुंडा थाना क्षेत्र में सर्पदंश तथा जलने की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। उक्त मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्गामार की है। यहां निवासरत यशोदा बाई पति प्रहलाद कंवर 28 वर्ष को जहरीले सर्प ने काट लिया था। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार दूसरी घटना कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उतरदा की है। यहां निवासरत सरिता बिरके पति स्व. स्वरूप बिरके 30 वर्ष आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगडऩे पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। उक्त मामलों में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत विवेचना प्रारंभ कर दी है।