सरगुजा से रामदेव राम , कोरबा से चरणदास महंत लोकसभा उम्मीदवार..

अम्बिकापुर

  • भाजपा छोड कांग्रेस मे गई करुणा शुक्ला को दी कांग्रेस ने टिकट
  • रामदेव राम की टिकट पर लगी मुहर
  • चरणदास मंहत कोरबा से प्रत्याशी

लंबे इंतजार के बाद आज लोकसभा चुनाव के कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने देश भर के कांग्रेस उम्मीदवारो की पहली सूची जारी की है, जिसमे छत्तीसगढ के 11 लोकसभा मे से 9 के लिए अपने उम्मीदवारो का नाम का आज शाम ऐलान कर दिया। लेकिन कांकेर सीट मे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के नाम की चर्चा अभी भी चर्चाओ मे ही है।

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने जिन नामो की आज घोषणा की है उसमे छत्तीसगढ के कुछ ऐसे नाम है ,जिनके बारे मे तस्वीर सूची आने के पहले ही साफ थी। जिसमे सरगुजा से रामदेव राम, कोरबा से मौजूदा सांसद चरणदास मंहत तय माना जा रहा था। जबकि कांग्रेस ने अपनी सूची मे भाजपा से मूह मोड कर आई अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को बिलासपुर से टिकट दिया है। जानकारो की माने तो अजीत जोगी द्वारा इस सीट से चुनाव ना लडने से मना करने के बाद श्रीमती शुक्ला को यंहा का उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस की जुडी सूची की बांकी खबर देखिए..https://fatafatnews.com/?p=6853