सरगुजा सांसद नें निगम में सत्ताधारी नेताओ पर किया पलटवार

अम्बिकापुर

सरगुजा सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर एवं एम आई सी सदस्यों द्वारा जारी संयुक्त बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ,, कहा कि निगम में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिया गया बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, अपनी नाकामियों का दूसरे के सर में ठिकरा फोड़ना व आधारहीन बयानों से स्वयं को बचाने का प्रयास निंदनीय है।

निगम में इससे पूर्व के शासन में समस्त खरीदी से सम्बंधित निविदा आमंत्रित कर पार्दशिता एवं नियम के साथ की गई थी। यदि इसमें किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो वर्तमान में निगम प्रषासन में सत्ता संभाल रहे कांग्रेस के तथ्य के आधार पर आरोप सिद्ध करें क्योंकि इस तरह का आरोप प्रत्यारोप विपक्ष पर रहते हुये भी इन्होनें किया था। जिसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं लोकायुक्त के समक्ष समस्त तथ्यों के साथ में लाना चाहिए।

सरगुजा सासंद कमलभान सिंह नें एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन न मिलना अत्यंत ही चिन्ता जनक विषय है। जिसे लेकर कर्मचारी चिन्तित भी हैं। निगम प्रषासन द्वारा उचित माध्यम से वेतन की व्यवस्था किया जाना सुनिष्चित करना चाहिए, त्योहार के समय में निगम उपलब्ध राषि का वितरण कर्मचारियों को वेतन के रूप में करना चाहिए सिर्फ आरोप एवं प्रत्यारोप करने से काम नहीं चलेगा। जनता को झुठे वादे कर निगम में बेहर प्रषासन का सपना दिखाकर सत्ता में आने के बाद अपनी कमियों को छुपाकर राज्य सरकार के उपर आरोप लगाना अत्यन्त निंदनीय है। राज्य सरकार की संवेदनषीलता उदाहरण है कि पीछले दिन हुई ओला वृष्टि एवं वर्षा से हुये नुकसान की अनावरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई, जिस पर मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने प्रषासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द राहत कार्य एवं मुआवजा की कार्यवाही हेतु निर्देषित किया है।