पद एक दावेदार नौ भाजपा संगठन चुनाव में खींचतान

अम्बिकापुर

बुधवार को भाजपा मंडल उदयपुर की बैठक रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। संगठन चुनाव में आम सहमति से पदाधिकारियों के मनोनयन के उद्देश्य से आयोजित बैठक बेनतीजा समाप्त हुआ। शुक्रवार को अब भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में क्या नतीजा निकलता है यह अभी भविष्य के गर्त में है। बैठक में चर्चा शरू होते ही कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी मंडल अध्यक्ष पद के लिए दोनो महामंत्री चन्द्रबसु यादव एवं नरेन्द्र सिंह के अलावा राधेश्याम सिंह, कमलेश अग्रवाल, कल्पना भदौरिया, संतोष जायसवाल, श्यामनारायण सिंह, शिव मोरा एवं अनिल सिंह ने भी मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी पेश कर निर्वाचन अधिकारी दिनेश गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों ने अपने अपने विचार रखे। आम सहमति नही बनने एवं एक नाम पर विचार नही होने की स्थिति को देखते हुये निर्वाचन अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की एवं सभी दावेदारों से एक नाम पर सहमति बनाने की बात कही। नौ दावेदारों की सूची जिला के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों को भेज दी गई है। शुक्रवार को आयोजित होने वाले चुनावी बैठक में क्या रणनीति बनती है और किसके नाम पर मुहर लगती है यह भी भविष्य के गर्त में है। विश्वस्त सुत्रों ने बताया कि एक साथ नौ दावेदारों के नाम सामने आना भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है। कार्यकर्ताओं के बीच कब से यह माहौल बन रहा था और यह कहां जाकर थमेगा यह भी विचारणीय है? मंडल में उपज रहे असंतोष की ऐसी स्थिति से जिला के पदाधिकारी अवगत नही थे या जान बुझकर इसे दबाया गया यह भी बड़ा सवाल है। अब देखना होगा की कांटो भरे ताज की ताजपोशी किसके सर पर होगी और इतने भारी असंतोष को कैसे नियंत्रित किया जाता है।