सरंपच पति की हत्या : नक्सलियो नें दिया अपनी उपस्थिती का सबूत

बलरामपुर

सामरी थाना क्षेत्र के चुनचुना में 40 वर्षीय असीम अंसारी की नक्सलियो नें बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी मालती देवी चुनचुना की वर्तमान सरपंच है। इधर सरपंच पति आसीम अंसारी की नक्सलियो द्वारा की गई इस हत्या के बाद , बलरामपुर जिले में नक्सलियो के फिर से पैठ जमाने की पुष्टी हो गई है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के चुनचुना पुंदाग की वर्तमान महिला सरपंच मालती देवी के पति आसीम अंसारी की बीती रात नक्सलियो नें हत्या कर दी है। सूत्रो के मुताबिक ग्राम पंचायत पुंदाग की महिला सरपंच मालती देवी के पति का तीन वर्ष पूर्व देहांत हो गया था.. तब से सरपंच मालती नक्सलियो की हिंसा का शिकार हुए आसीम के साथ रहती थी। इसी दौरान कल गुरुवार की शाम ढलने के बाद 25 से 30 की संख्या में नक्सिलियो का दस्ता गांव में पंहुचा। और कुछ दिन पहले प्रशासन द्वारा वितरित गुड से 40 किलो की मांग नक्सलियो द्वारा की गई। गुड नही देने पर नक्सलियो नें आसीम की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक सरपंच पति  आसीम अंसारी के हत्या में भानू खैरवार नक्सली कमाडर के दस्ता के शामिल होने की आंशका है। वही कुछ लोगो का कहना है कि घटना के दौरान 10 से 12 की संख्या में नक्सली गांव में आए थे। तो वही कुछ लोगो का कहना है कि नक्सलियो की संख्या 25 स 30 थी। बहरहाल कुछ भी हो इस घटना के बाद ये तो साबित हो रहा है कि पिछले दिनो कुछ चंद नक्सलियो को पकड कर अपनी पीठ थपथपाने वाली बलरामपुर पुलिस और सरगुजा रेंज आईजी की मुसीबत बढ गई है।