संदिग्ध परिस्थितियो मे मिला महिला का शव : हत्या का संदेह

अम्बिकापुर 

जिले के दरिमा थाना क्षेत्र मे एक महिला का लावारिश शव मिलने से क्षेत्र मे दहशत का माहौल व्यापत है। पुलिस और स्थानिय लोगो इसे हत्या का मामला मान रहे है । लेकिन महिला का शव मिलने के बाद ग्रामीणो मे  तरह तरह की चर्चाए कर रहे  है। लेकिन अभी तक ये नही पता चल पाया है कि महिला कौन है और कंहा की रहने वाली है। 10676918_292063384314422_2025630293_o

पुलिस सूत्रो के मुताबिक महिला का शव दरिमा थाना क्षेत्र के सलका गांव के बांस बाडी से बरामद किया है। तकरबीन 40 वर्षीय इस अज्ञात महिला का शव और घटना स्थल की परिस्थितियो को देखकर लोगो तरह तरह की शंकाए कर रहे है। इतना ही नही दरिमा पुलिस प्रारंभिक स्थिती मे इसे हत्या का मामला मान कर अपनी जांच कर रही है। तो दूसरी ओर पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियो मे मिले महिला के शव की शिनाख्त ना हो पाने और घटना स्थल के साथ ही शव की परिस्थियो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुंदरराज पी ने घटना की जांच का जिम्मा क्राईम ब्रांच को सौंप दिया है। लेकिन मामले की असल जांच पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद ही शुरु होगी। क्योकि उसके बाद ये तय हो जाएगा कि महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियो मे हुई है।