शिक्षाकर्मी हड़ताल… सफाई कर्मी से लेकर कलेक्टर तक भिड़े पढ़ाने में…!

अम्बिकापुर शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के बाद जिला प्रशासन के सामने जिले के स्कूलों को संचालित करना एक चुनौती बन गई है.. लिहाजा स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रेगुलर शिक्षक, प्रेरक सहित सफाई कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है.. इतना ही नहीं सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल ने भी स्कूल में बच्चो को पढाया..

शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के बीच जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से रेगुलर टीचर, प्रेरक, निजी स्कूलों के शिक्षक सहित समाज सेवी संस्था का सहयोग लिया है .. इसके आलावा कलेक्टर किरण कौशल आज खुद क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाळा सोह्गा के बच्चो को पढाया…

इधर स्कूल के प्रधान पाठक ने शिक्षा कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद स्कूल में एक रेगुलर टीचर, एक प्रेरक और एक सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाई है.. बहरहाल शिक्षा कर्मियों की हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था पर संकट आना तय है.. लेकिन जिला प्रशासन.. सरकार और शिक्षाकर्मियों की जंग का असर स्कूल के बच्चो पर नहीं पड़ने देना चाहती.. स्कूल में बच्चो की पढ़ाई को नियमित रखने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है..