विधिक सेवा योजनाओं सबंधी जन जागरूकता अभियान…

नेषनल लोक अदालत का आयोजन 9 दिसम्बर को             
अम्बिकापुर ‘‘राष्ट्रीय अभियान कनेक्टिंग टू सर्व‘‘ के अंतर्गत विधिक सेवा योजनाओं के संबंध में 10 दिवसीय जन जागरूकता अभियान के तहत आज सरगुजा के जिला एवं सत्र न्यायाधीष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के अध्यक्ष बी.पी. वर्मा के मार्गदर्षन में विधिक सेवा दिवस एवं 9 दिसम्बर 2017 को आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत के संबंध में आम लोगों के बीच जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली में शासकीय पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के विधि के छात्र- छात्रा तथा सरस्वती षिषु मंदिर अम्बिकापुर के स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के द्वारा भाग लिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के अध्यक्ष बी.पी. वर्मा के द्वारा जन जागरूकता रैली को प्रातः 10 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली जिला न्यायालय अम्बिकापुर से गांधी चौक, आकाषवाणी चौक, कलाकेन्द्र मैदान से होते हुए जिला न्यायालय अम्बिकापुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें आम जनता को विधिक सेवा दिवस एवं 9 दिसम्बर 2017 को आयोजित होने वाले नेषनल लोक अदालत के संबंध में जागरूक करने हेतु जिला न्यायालय अम्बिकापुर के समस्त न्यायाधीषगण एवं कर्मचारीगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव  अनिता कोषिमा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अषोक दुबे, प्रषासनिक अधिकारी जितेन्द्र नामपल्लिवार एवं न्यायालय प्रबंधक गौरव मिश्रा के द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
रैली के समापन पर शासकीय पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर के विधि के छात्र-छात्राओं के लिए जिला न्यायालय अम्बिकापुर में कार्यषाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष बी.पी. वर्मा, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार जोलहे एवं सचिव अनिता कोषिमा द्वारा विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निःषुल्क कानूनी सहायता एवं कानूनी सलाह के साथ ही साथ स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान स्थायी लोक अदालत के अंतर्गत बिजली, पानी, स्वच्छता, अस्पताल सेवाएं, डाक तार, टेलीफोन सेवाएं, बीमा, बैंकिंग सेवाएं एवं अन्य विŸाय संस्थानों की सेवाएं, ईंधन आपूर्ति संबंधी समस्या, शैक्षणिक संस्थाओं से संबंधित मामलों के संबंध में प्रकाष डाला गया।