लोगो के आधार लिंक कराने तहसीलदार खुद निकल पड़े गलियों में…

अम्बिकापुर तहसीलदार रमेश मौर्य आज अपनी राजस्व टीम लेकर सुबह सुबह ही शहर में निकल पड़े… दरअसल शहर के लोगो द्वारा अपने खातो या राजस्व दस्तावेजो को आधार से लिंक नहीं कराया गया है.. सरगुजा जिले में ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग आधार लिंक का काम पूर्णता की ओर है लेकिन शहर के लोग आधार लिंक कराने के प्रति जागरूक नहीं है.. प्रशासन के द्वारा बार बार समझाईस देने के बाद भी लोग अपना आधार लिंक नहीं करा रहे है.. लिहाजा तहसीलदार ने निर्णय लिया की वो खुद लोगो के घर जायेंगे और समझायेंगे की आधार लिंक अनिवार्य है और इससे कोई नुक्सान नहीं है.. इस सम्बन्ध में आज गुरुवार की सुबह अंबिकापुर तहसीलदार रमेश मौर्य ने पटवारियों की एक टीम बनाई और खुद लोगो के घर पहुच गए आधार लिंक करने के लिए.. यह टीम सबसे पहले शहर की कुण्डला सिटी कालोनी में पहुची जहाँ पर कुछ लोगो ने पूरी कालोनी का आधार लिंक कराने का जिम्मा लेते हुए उन्हें आश्वाशन दिया है..

वही इस सम्बन्ध में घरेलू महिलाओं से जब बात की गई तो पता चला के उन्हें पता ही नहीं है की आधार लिंक से क्या होगा.. बस इतना पता है की कुछ अच्छा ही होगा… बहरहाल शहर में जागरूकता की कमी है लोगो को आधार लिंक के फायदों की जानकारी ही नहीं है.. इधर प्रशासन का कहना है की समाचार पत्रों और अन्य साधनों के माध्यम से लोगो को बताया गया है जागरूकता लाने प्रयास किये गए है, जबकी हकीकत यह है की ऐसा सिर्फ खानापूर्ती के लिए हुआ है वास्तव में अगर जागरूकता अभियान जमीन पर होता तो लोगो को जानकारी होती.. और शहर को स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में प्रथम स्थान दिलाने के सहयोगी शहर वासी आधार लिंक भी अवश्य कराते..