लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियो की श्रर्दाजंलि..

अम्बिकापुर

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लोकप्रिय नेता, समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर में उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी का वह समय जब क्रांतिकारियों पर अंग्रेजी हुकूमत नज़र रख रही थी, उनकी योजनाओं का मुखबिरों से पता करवा रही थी, तब क्रांतिकारियों को एकजुट करने व अपनी योजनाओं को सफल बनाने बाल गंगाधर तिलक जी ने सामुहिक गणेश पूजा की शुरूआत की। सामुहिक गणेश पूजा के बहाने क्रांतिकारी जुटते थे और अपनी योजनाओं को वहीं से बनाते और उसी पर चलते थे और अंग्रेजों को एहसास भी नहीं हो पाता था। वे हमेशा बाल विवाह के खिलाफ रहे और उन्होंने आज़ादी के साथ-साथ भारतीय समाज में सुधार लाने काफी प्रयास किया। उनके द्वारा किये गये कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम को उपाध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रसीद पेंटर, दुर्गेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह धंजल, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, मदन जायसवाल, जगनाथ कुशवाहा, प्रभात रंजन, अनिमेष सिन्हा, विकास सिंह, सरिता पाण्डेय, फ्रांसिस्का बेक, अंजेला केरकेट्टा, जूही यादव, रशीदा बानो, हमीदा बानो सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।