रीता को मिला राष्ट्रीय ऍमपावर्ड वूमन अवार्ड..!  

अम्बिकापुर राष्ट्र की शान और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर राष्ट्रिय  प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति द्वारा करनाल गोल्डन मूमेंट में आयोजित भव्य सम्मान समारोह जो फुले बाई को समर्पित रहा इस अवसर पर देश की विभिन्न 100 समाज सेवियों को सम्मानित भी किया गया जो अपने क्षेत्र में बेहतर उल्लेखनीय कार्य कर  के अपनी पहचान बनाये हुए हैं। नेशनल सम्मान समारोह में छतीसगढ़ से रीता अग्रवाल, चंडीगढ़ से विना अरोरा बीकानेर से पूजा सिंह राजपूरोहित, बिहार से दीपिका, जयपुर से सपना लुनिया, दिल्ली से सीमा सूरी, गुडगाँव से विजेता मालिक दिल्ली से मनीषा, पंजाब से रौशनी एवम अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप मे सुमन मंजरी आई जी पुलिस ऑफ़ हरियाणा ,साध्वी पूर्वी, फिल्म डायरेक्टर अभिषेक बच्चन, गूगल बॉय पंडित कोटिल्य, फिल्म कलाकार अमित बिग बी, सिविल डिफेन्स के सीनियर चीफ वार्डन राजेन्द्र कपूर, श्रवण झरिया, सहित कई गणमान्य हस्तियों ने समारोह में शिकरत करते हुए सावित्री बाई फुले को याद कर नमन किया देश और प्रदेश से आई 100  विभिन्न महान विभूतियों को ऍमपावर्ड वुमेन अवार्ड 2018 से नवाजा वहीं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोरा ने सभी  का परिचय करवाते हुए तिरंगे से सभी का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ अंबिकापुर से दिव्यांग रीता अग्रवाल को यह सम्मान देश की प्रथम शशक्त महिला के रूप में दिया गया जिसने पिछले कुछ वर्षोँ से दिव्यांग हित में अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है, निशुल्क आवासीय  पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जा रहा है, एवम युवा दिव्यांगो को आत्मनिर्भर एवम शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।
राष्ट्रीय समाज सेवी  श्रीमती निशा राठौड़ ,रीता अग्रवाल,  श्रीमती पूजा राजपुरोहित, श्रीमती सुशीला सारण, अर्पिता गुप्ता, निर्मला खत्री, डॉ निर्मला विजेता मालिक, विनी अरोड़ा, दीपाली मनहोर सहित सभी अवार्डियो को मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित, एंटी करप्शन के सत्या राजपुरोहित, अधिवक्ता दौलत सिंह राठौड़, गणेश सिंह भोजास, डॉ मोनीका शर्मा, सरिता सुक्ला सहित सभी ने बधाई देते हुए नरेंद्र अरोड़ा को नेक आयोजन पर साधुवाद दिया ।