रिंग रोड की सौगात पर कांग्रेस के इस विधायक और महापौर ने CM का पैर छूकर किया स्वागत..!

अंबिकापुर सूबे के मुखिया डॉ रमन सिंह आज अंबिकापुर पहुंचे है.. इस दौरान प्रोटोकाल के हिसाब से मंच में उनके साथ कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे.. और शिलान्यास के बाद कार्यक्रम में सबसे पहले स्वागत का क्रम शुरू हुआ.. और भाजपा कांग्रेस सभी के लोग मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे थे इस दौरान कांग्रेस के दो जनप्रतिनिधियों की आस्था मुख्यमंत्री के प्रति देखने को मिली.. स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक अमरजीत भगत और अंबिकापुर नगर निगम महापौर डॉ अजय तिर्की मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद लेते देखे गए.. हालाकी सनातनी परम्परा के हिसाब से यह कोई गलत नहीं है.. लोग अक्सर अपने बड़ो के पैर छूकर उनका सम्मान करते है.. लेकिन दो प्रमुख विपक्षी दलों के बीच ऐसा तालमेल कई सियासी सवालों को जन्म देता है..

बहरहाल कांग्रेस के नेता भले ही मुख्यमंत्री का मंचो से विरोध करते देखे जाते है लेकिन आज अंबिकापुर के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रति उनका प्रेम देखने लायक था.. लिहाजा भाजपा और कांग्रेस का प्रेम आज अंबिकापुर के मंच पर देखा गया.. खैर विधायक और महापौर की आस्था मुख्यमंत्री में क्यों ना हो जब उनकी पार्टी के विधायक दल के नेता और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष खुद मुख्यमंत्री से इतने प्रभावित रहते है की समय समय पर उनकी तारीफें खुले मंच से करते देखे जाते है..